सैक्टर-17 मल्टी लैवल पार्किंग का कार्यभार संभालती हैं महिला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 05:50 PM

women man multi level parking

शहर में पहली बार ऐसा हुआ है। 32 वर्षिय महिला ने सैक्टर-17 की मल्टी लैवल पार्किंग का प्रभार संभाला है।

चंडीगढ़: शहर में पहली बार ऐसा हुआ है। 32 वर्षिय महिला ने सैक्टर-17 की मल्टी लैवल पार्किंग का प्रभार संभाला है। आर्य टोल इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी जिनका शहर में 26 पार्किंग चलाने का ठेका दिया गया है। जिसमें सैक्टर-17 मल्टी लैवल पार्किंग भी शामिल है। इस कंपनी ने आज महिला कर्मचारियों को पार्किंग का प्रबंधन करने के लिए नियुक्त किया है।
मल्टी लैवल पार्किंग को पिछले साल ठेकेदार ने छोड़ दिया था जिसके के बाद एम.सी. इसे चला रहा था। कंपनी की महिला सशक्तिकरण नीति के तहत महिलाओं को पार्किंग प्रबंधन का काम दिया गया है। 350 कर्मचारियों में से, कंपनी ने 70 प्रतिशत महिलाओं को पार्किंग स्थल चलाने के लिए रखा है।
कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप वोहरा ने कहा कि उन्होंने मल्टी लैवल पार्किंग चलाने के लिए महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि शुरू में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो पुरुष गार्ड तैनात किए गए थे, लेकिन उनकी जगह अब महिला बाउंसर की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं को अपराधियों से से बचने के लिए सैल्फ डिफैंस की ट्रैनिंग दी गई है। 

कंपनी के स्टाफ में है योग्य कर्मचारी...
पहले पार्किंग का कार्यभार ठेकेदारों को दिया गया था। उनके द्वारा तैनात किए कर्मचारी इतने प्रशिक्षिक नहीं थे जितने आर्य टोल इन्फ्रा लिमिटेड द्वारा भर्ती कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर एम.बी.ए., बी.टेक. और आई.टी. प्रशिक्षित हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि शिक्षित लोगों को नौकरियों की कोई कमी नहीं है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!