आपका Favourite colour बताता है अंदर की बात, जानें अपने और दूसरों के राज

Edited By ,Updated: 08 Mar, 2017 11:57 AM

colours open your secrets

रंग-बिरंगे रंगों की कहानी भी बड़ी ही मनभावन, मनोरम और अनोखी है। ज्योतिष के अनुसार रंगों का मानव जीवन पर

रंग-बिरंगे रंगों की कहानी भी बड़ी ही मनभावन, मनोरम और अनोखी है। ज्योतिष के अनुसार रंगों का मानव जीवन पर अत्यधिक प्रभाव होता है। मूल रूप से इंद्रधनुष के सात रंगों को ही रंगों का जनक माना जाता है, ये सात रंग लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला तथा बैंगनी हैं। मानवी गुणधर्म के आभासी बोध के अनुसार लाल, नीला व हरा रंग होता है। रंगों के प्रति भिन्न-भिन्न व्यक्तियों की भिन्न-भिन्न रुचियां उनके व्यक्तित्व को उजागर करती हैं।

* श्याम रंग पसंद करने वाला अविश्वासी होता है।

 
* नीला रंग पसंद करने वाला शांत, भावुक और विश्वासी होता है।

 
* सफेद रंग पसंद करने वाला ज्ञानी, रूपवान और सादा होता है।

 
* बसंती रंग पसंद करने वाला सात्विक, विचारक और प्रशंसनीय होता है।

 
* हरा रंग पसंद करने वाला प्रसन्नचित, नम्र और स्वाभाविक होता है।

 
* पीला रंग पसंद करने वाला दयालु, वीर और साधु होता है।

 
* लाल रंग पसंद करने वाला स्वभाव से रूखा, क्रोधी और दुस्साहसी होता है।


राशि के अनुसार रंगों का चयन करने से अपने स्वामी ग्रह को अपने अनुकूल किया जा सकता है। जिससे जीवन में सफलता के क्षितिज छुए जा सकते हैं। रंगों का प्रभाव हमारे ग्रहों पर भी पड़ता है और उससे हमारे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। सही रंग का चुनाव करें तो हम निश्चित तौर पर अच्‍छे फल प्राप्‍त कर सकते हैं।

मेष : मेष राशि के जातको के लिए लाल, सफेद, गुलाबी तथा हल्का पीला रंग शुभ होता है।

 

वृषभ : वृषभ राशि के जातको के लिए सफेद, हरा तथा काला रंग शुभ होता है। 

 

मिथुन : मिथुन राशि के जातको के लिए हरा एवं सफेद रंग शुभ होता है। 

 

कर्क : कर्क राशि के जातको के लिए सफेद, पीला, लाल रंग शुभ होता है। 

 

सिंह : सिंह  राशि के जातको के लिए लाल, गुलाबी, हल्का पीला रंग शुभ होता है। 

 

कन्या : कन्या  राशि के जातको के लिए हरा एवं सफेद रंग शुभ होता है। 

 

तुला : तुला राशि के जातको के लिए सफेद, हल्का नीला, काला रंग शुभ होता है। 

 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातको के लिए वृश्चिक लाल, पीला तथा सफेद रंग शुभ होता है। 

 

धनु : धनु  राशि के जातको के लिए पीला, लाल, गुलाबी, जामुनी रंग शुभ होता है। 

 

मकर : मकर  राशि के जातको के लिए काला, नीला तथा सफेद रंग शुभ होता है। 


 
कुंभ : कुंभ राशि के जातको के लिए काला, सलेटी, नीला, सफेद रंग शुभ होता है। 

 

मीन : मीन राशि के जातको के लिए पीला, गुलाबी, लाल तथा सफेद रंग शुभ होता है। 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!