जिन घरों में होती हैं ये चीजें, वहां रहती है सुख-समृद्धि की कमी

Edited By ,Updated: 22 Jan, 2017 03:57 PM

do not keep these things in the house

व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। घर में बहुत सारी ऐसी चीजें पड़ी होती हैं जो

व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। घर में बहुत सारी ऐसी चीजें पड़ी होती हैं जो अनजाने में नुक्सान व परेशानी का कारण बनती है। घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके कारण घर में सुख-समृद्धि की कमी रहती है। 
1.वास्तु के अनुसार घर में कबूतर द्वारा घोंसला बनाना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में बड़ी मुसीबत आती है। 

 

2.घर में मधुमक्खी या ततैया अपना छत्ता बनाए तो उसे हटा देना चाहिए। ये अशुभता का सूचक होता है। 

 

3.घर में मकड़ी का जाला होने से परेशानियों में वृद्धि होती है। 

 

4.घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ माना जाता है। इसे बाहर निकाल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा शीशा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।  

 

5.चमगादड़ का घर के अंदर आना अशुभ माना जाता है। इसका घर में आना सूनेपन की निशानी है। अर्थात पारिवारिक सदस्य घर छोड़ कर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त घर में कुछ बुरा भी घटित हो सकता है। 

 

6.घर में दरार का होना धन के लिए अशुभ होता है। इसलिए दरार की मुरम्मत करवा लेनी चाहिए। 

 

7.नल में से निरंतर जल के टपकने से घर की बारी-बरकत में कमी आती है। यदि ऐसा हो तो नल को ठीक करवा लेना चाहिए। 

 

8.घर की छत पर कबाड़ अौर व्यर्थ की चीजें नहीं रखनी चाहिए। 

 

9.पूजा घर में बासी फलों को एकत्रित कर न रखें।


 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!