राशिफल: सोम सूर्य बुध केतु का मिलाप, किस राशि की किस्मत में आएगा उछाल

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2017 02:38 PM

horoscope which zodiac will be lucky moon sun mercury ketu adjoins

दैनिक शुभाशुभ: 27.02.17 सोमवार चंद्र कुंभ राशि व शतभिषा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 27.02.17 सोमवार चंद्र कुंभ राशि व शतभिषा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति किस्मत जगाने हेतु कीकर (बबूल) की जड़ को दूध से सीचें।

 

मेष: सरकारी महकमों की आपके विरुद्ध कार्रवाई के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभावित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

मिथुन: मेहनत करने में जुटेंगे। बचे-खुचे काम को जल्दी पूरा करेंगे। सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: शांत रहकर दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। मानसिक गंभीरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परंतु आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: प्रतिष्ठा का बड़ा लाभ मिलेगा। मनोबल में वृद्धि होगी। अफवाह वश मन में लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

कन्या: ठोस संगठन से जुड़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। प्रोग्रैस के मौके मिलेंगे। पद का लाभ मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

तुला: आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा। सहकर्मियों की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार में उदारता आएगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: कार्यक्षेत्र में अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सिद्धांतों पर डटे रहेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ होंगे। हैल्थ बिगड सकती है सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: विडम्बना भरी परिस्थिति के योग हैं। परिजनों हेतु तनाव रहेगा। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

कुंभ: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका धन हाथ लगेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

मीन: तनाव में कमी आएगी। प्रेमी हेतु कोई उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!