राशिफल: शनि कर रहे सूर्य-केतू पर तिरछी नज़र से वार, कौन सी राशि होगी बेहाल

Edited By ,Updated: 10 Mar, 2017 09:57 AM

horoscope which zodiac will be uneasy as saturn visions sun ketu

दैनिक शुभाशुभ: 11.03.17 शनिवार, चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 11.03.17 शनिवार, चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति समस्याओं से निपटारे के लिए शनि मंदिर में सेब और केले चढ़ाएं।

 

मेष: दिन भर सुस्ती रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। लेन- देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। राजनीतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: सरकारी कार्य सफल रहेंगे। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

कर्क: बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टैंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकतावश थकान रहेगी। मैंटल टैंशन बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

सिंह: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडैंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

तुला: आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफैक्ट माहौल से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: सहकर्मियों के असहयोग से निराश होंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हों परिस्थितियां जल्द पक्ष में होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: व्यावसायिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफैशनल परेशानियां दूर होंगी। सीनियर के दबाववश गलत काम करना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली से लाभ होगा। एक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों के संग पार्टी करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!