राशिफल: चंद्र-भोम का शुभ लक्ष्मी-नारायण योग किस राशि को देगा सवार्थ सफलता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 09:25 AM

moon mars makes laxmi narayan yoga which zodiac will be fortunate

दैनिक शुभाशुभ: 29.05.17 सोमवार, चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 29.05.17 सोमवार, चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सवार्थ सफलता हेतु शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।


मेष: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


मिथुन: पूरे कांफिडेंस से मेहनत करने में जुट जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी व काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कन्या: राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। ठोस संगठन से जुडने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद का लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


तुला: अथक प्रयास से अर्थ क्षेत्र में सुधार होगा। ज्युनिअर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थिति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कुंभ: गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


मीन: उलझनों में फंसे रहेंगे। प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!