भविष्यफल: शनि-बुध का मूल में मेल, सफलता के खेल में किसकी दौड़ेगी रेल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 07:54 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 02.12.17 चंद्र मेष राशि व भारिणी नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक। आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय सर्वेशाय नमः ॥ इस शनि मंत्र से सर्व क्षेत्र में सफलता मिलती...

आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 02.12.17 चंद्र मेष राशि व भारिणी नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय सर्वेशाय नमः ॥ इस शनि मंत्र से सर्व क्षेत्र में सफलता मिलती है।

 

आज का विशेष उपाय: सफलता हेतु शनि मंदिर में लोहबान से धूप करें।


मेष: दिनभर सुस्ती रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 


वृष: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। राजनैतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।  


मिथुन: सरकारी कार्य सफल रहेंगे। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।


कर्क: बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टैंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। मैंटल टैंशन बढ़ेगा।


सिंह: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।


कन्या: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडैंट्स की करियर एजुकैशन की बाधाएं खत्म होंगी।


तुला: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफैक्ट माहौल से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र ऐक्टिव रखने को महत्व देंगे। 


वृश्चिक: सहकर्मियों के असहयोग से निराश होंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द पक्ष में होंगी। 


धनु: व्यावसायिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ होगा।


मकर: आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफैशनल परेशानियां दूर होंगी। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।


कुंभ: प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली से लाभ होगा। ऐक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।


मीन: आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों के संग पार्टी करेंगे। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!