राशिफल: सूर्य पर है शनि का साया, संडे किस राशि के लिए टैंशन लेकर आया

Edited By ,Updated: 14 Jan, 2017 03:26 PM

sun under saturn  s influence  which zodiac will face tensions on sunday

दैनिक शुभाशुभ: 15.01.17 रविवार, चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 15.01.17 रविवार, चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। 


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति समस्या से मुक्ति हेतु पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।


मेष: रविवार को अरेंजमैंटस् में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृष: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। ज़रूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्रों को सलाह-मशविरा देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु प्लानिंग करेंगे। धन लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: परिजनों के डिमांड्स पूरी करेंगे व डिमांड्स जेब पर भारी पड़ेंगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय के अकाऊंट्स का मैनेजमैंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक बोरियत रहेगी। शाम में मित्रों संग छुट्टी की रंगत बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: संडे बिज़ी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैंडिंग काम निपटाने में समय बीतेगा। शाम में प्रियजन से मुलाकात होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

धनु: मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। सुस्ताने से मैंटल पीस मिलेगी। परिजनों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु मॉल जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मकर: संडे प्रियजन संग बीतेगा। छुट्टी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कुंभ: मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। घरेलू उपकरण के मैंटेनैंस हेतु दिन खपेगा। निजी कार्य अधूरे रहेंगे। देर रात तक पार्टी में मस्ती करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मीन: संडे प्रियजनों संग मूवी व आऊटिंग पर गुजरेगा। लंच के समय ज़्यादा खाने से बचें। पेट खराब होने से छुट्टी खराब हो सकती है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!