भोलेनाथ के हर नाम की महिमा अपार, जपने से बनेंगे बिगड़े काम

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2017 04:22 PM

the glory of lord shivas names

भगवान शंकर अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। भगवान शिव ही आदि अौर अनंत हैं जो पूरे ब्रह्मांड के कण-कण में विद्यमान

भगवान शंकर अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। भगवान शिव ही आदि अौर अनंत हैं जो पूरे ब्रह्मांड के कण-कण में विद्यमान हैं। भोलेनाथ एक लोटा जल अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। जिस पर भगवान शिव की कृपा हो जाती है उसके हर कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव के बहुत सारे स्वरूप व नाम हैं। उनके हर नाम में विशेष शक्ति छिपी हुई है। भगवान शिव के नामों के जाप से व्यक्ति को हर परेशानी से मुक्ति मिल जाती है। जानिए, भोलेनाथ के कौन से नाम से होगा किस समस्या का समाधान- 

हर समय भगवान शिव के 'विश्वम्भर' नाम का जाप करने से व्यक्ति को नौकरी की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ के इस नाम के जाप से रोजगार की समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी। 

व्यापार में बढ़ौत्तरी के लिए भोलेनाथ के 'महेश' नाम का जाप करें। जब भी कार्य के लिए जाएं तो भगवान शिव के इस नाम का जाप करते हुए घर से निकले। इससे कारोबार की हर समस्या दूर होगी अौर सफलता कदम चूमेगी। 

जीवनसाथी से अनबन हो रही है तो भगवान शिव के 'आशुतोष' नाम का जाप करें। सुबह उठने के बाद अौर रात को सोने से पहले भोलेनाथ के इस नाम के जाप से जीवनसाथी का बर्ताव बेहतर होने लगेगा।

सुबह नहा धोकर शिवालय जाकर भगवान शिव को जल अर्पित कर  'महादेव' नाम का कम से कम 15 मिनट जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति सेहतमंद रहेगा।

संतान के बर्ताव से परेशान हैं तो दोपहर के समय भगवान शिव के 'रूद्र' नाम का जाप करें। इसके बाद अपनी संतान का 11 बार नाम लें। इससे संतान के व्यवहार में सुधार होगा। 

प्रदोष काल में भोलेनाथ के 'नटराज' नाम का 108 बार जाप करने से मान-सम्मान, नाम अौर यश में बढ़ौत्तरी होगी।

भगवन शिव के  'बाबा' नाम का जाप करने से बड़ी विपत्ति भी दूर हो जाएगी। बाबा नाम का जितना जाप करेंगे उतने अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

भोलेनाथ जी का ध्यान करते हुए 'शिव' नाम का जाप करने से शुभ फल अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होगी। 


 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!