विकास में आ रही शिथिलता और खाद्य पदार्थों की महंगाई में तेजी के बीच अर्थव्यवस्था में रफ्तार लाने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने मंगलवार को रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की और कहा कि इससे अधिक की गुंजाइश नहीं है।