मेनका गांधी ने दिया स्कूलों में महिला कर्मियों की भर्ती का सुझाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 05:51 PM

maneka gandhi  s suggestion for recruitment of women personnel in schools

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने...

नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर दिल्ली में की गई बैठक में भाग लेने के बाद कहा कि  स्कूलों में बच्चों की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला कर्मियों की भर्ती, सीसीटीवी कैमरे और शिकायत करने की सरल व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए।  

बैठक में उन्होंने स्कूलों में सहायक कर्मचारी, ड्राइवर और कंडक्टर के रुप में महिलाओं की भर्ती करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा स्कूलों में शिकायत करने की सरल व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए जिससे बच्चे आसानी से अपनी बात कह सकें। स्कूलों में पोक्सो ई बॉक्स, हेल्पलाइन फोन नंबर और अन्य जानकारी उपल्बध कराई जानी चाहिए। स्कूलों में सुरक्षा संबंधी प्रावधान कड़ाई से लागू किए जाने चाहिए। 

इसके लिए श्री जावडेकर को एक पत्र भी सौंपा है और इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरु किया है। इसके अलावा जन माध्यमों के जरिए भी इस बारे में प्रचार किया जा रहा है। बैठक के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने  बताया कि बैठक का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश का खाका तैयार करना था जिन्हें स्कूलों पर अनिवार्य रुप से लागू किया जा सके। जल्द इस मसले पर 6 सचिवों की बैठक होगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!