दुनिया के प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब मैड्रिड के वैक्स म्यूजियम में अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे। दरअसल रोनाल्डो का पहले ही लंदन के प्रसिद्ध मैडम तूसाद म्यूजियम में दुनिया की कई बड़ी शख्सियतों के साथ मोम का बुत है लेकिन अब मैड्रिड वैक्स म्यूजियम भी इस स्टार खिलाड़ी का मोम का बुत तैयार करने जा रहा है।