2700 साल पुरानी 13 कब्रें मिलीं

Edited By ,Updated: 06 Apr, 2017 05:19 PM

13 ancient tombs found in tibet

चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत के बोमी काउंटी में 13 प्राचीन कब्रों की खोज की गई है...

बीजिंगः चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत के बोमी काउंटी में 13 प्राचीन कब्रों की खोज की गई है। ये कब्रें 1800 साल से 2700 साल प्राचीन बताई जा रही हैं।
क्षेत्रीय सांस्कृतिक अवशेष संस्थान के अनुसार, क्यूंदो कस्बे में एक सड़क परियोजना के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को कब्रें मिलीं। शिन्हुआ न्यूज एजैंसी ने सहायक शोधकर्ता शाका वांग्डू के हवाले से बताया कि दो कब्रों में मानव कंकाल करीब पूरी अवस्था में मिले। जबकि शेष कब्रों में हड्डियां पाई गई।

पुरातत्वविदों ने पाया कि इन कब्रों में शवों को दफनाने की एक ज्ञात प्रथा का पालन किया गया था। यह प्रथा आज भी क्यूंदो के कुछ हिस्सों में दिखाई देती है। इस प्रथा के अनुसार, शव को दफन करने के बाद जब मांस पूरी तरह गल जाता है तब हड्डियों को निकालकर दोबारा दफना दिया जाता है। कब्रों से आठ मिट्टी के बर्तन, तीन कांस्य तीर और लोहे का अवशेष भी पाया गया है। वांग्डू ने कहा कि कब्रों से तिब्बत में अंतिम संस्कार की प्रथाओं और मानव विकास के शोध में मदद मिलेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!