Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 05:03 PM
परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए 50 से अधिक देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं,और अन्य देश अगर चाहें तो बाद में इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं...
संयुक्त राष्ट्र: परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए 50 से अधिक देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं,और अन्य देश अगर चाहें तो बाद में इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह समझौता दुनिया की परमाणु शक्तियों द्वारा ठुकरा दिया गया लेकिन इस समझौते के समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक समझौते के रूप में स्वागत किया।
परमाणु हथियारों को नष्ट करने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय अभियान के कार्यकारी निदेशक बेट्राइस फिन ने हस्ताक्षर समारोह के शुरू होने पर कहा, "आप वो राष्ट्र हैं जो दुनिया को नैतिक नेतृत्व का रास्ता दिखा रहे हैं। विश्व को आज ऐसे ही नैतिक नेतृत्व की जरूरत है।" गुयाना, थाईलैंड और वेटिकन ने पहले ही इस संधि को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस संधि को समर्थन करने वाले देशों में लागू करने के लिए 50 औपचारिक मंजूरियों की जरूरत है।