Edited By ,Updated: 06 Oct, 2015 03:46 PM
सउदी अरब में मक्का शहर के पास एक महिला की बड़े खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में सामने आया है।
नई दिल्ली: सउदी अरब में मक्का शहर के पास एक महिला की बड़े खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग पुलिस के सामने हाईवे पर एक औरत का गला काटकर बेरहमी से कत्ल कर देते हैं। ये वीडियो सउदी अरब में मक्का शहर के पास का है।
कहा जा रहा है कि इस महिला के पति ने ही इस पर अपनी 7 साल की बेटी की हत्या का इल्जाम लगाया था। इसके बाद सउदी अरब के कानून के मुताबिक इसे सजा-ए-मौत दी गई और फिर पुलिस की मौजूदगी में सरेआम इसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। महिला का नाम लैला है। सजा देने से पहले वो चीख-चीख कर यही कहती रही कि मैंने कत्ल नहीं किया, मैं बेगुनाह हूं।
वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क पर कुछ लोग एक औरत को घेरकर खड़े होते हैं। बुर्के से ढंकी औरत के हाथ पीछे की ओर बांध कर उसे सड़क पर बिठा दिया गया। हाथ बंधे होने के बावजूद महिला अपनी मौत टालने के लिए संघर्ष करती रही। लेकिन औरत को सड़क पर गिरा दिया जाता है।
औरत खुदा का वास्ता देती रही, रिहाई की भीख मांगती रही, लेकिन जल्लाद तलवार हवा में उठाता है और फिर औरत की चीख गले में ही घुट जाती है। उसका सिर कलम कर दिया गया। जल्लाद ने औरत की गर्दन पर दो बार तलवार से वार किया। इसके बाद महिला के शव को उठाकर एंबुलेंस में रखा जाता है।