Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 03:11 PM
हर लड़की का सपना होता है कि उसका पार्टनर उसे सुबह प्यार से उठाए, लेकिन...
नई दिल्लीः हर लड़की का सपना होता है कि उसका पार्टनर उसे सुबह प्यार से उठाए, लेकिन एक लड़की के साथ जो हुआ उसे शायद वह कभी भी भूल नहीं पाएगी। ब्वॉयफ्रैंड ने अपनी गर्लफ्रैंड को नींद से उठाने के लिए जो किया वो हैरान करने वाला था।
लड़का अपनी गर्लफ्रैंड को बार बार नींद से उठा रहा था। लेकिन गर्लफ्रैंड लगातार बिस्तर पर सो रही थी। लड़के ने जब देखा कि उसकी गर्लफ्रैंड बात नहीं सुन रही है तो उसने जगाने के लिए उसके ऊपर दो बड़े सांप फैंक दिए। अजगर से अनजान लड़की सोती रही।
लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को कहा कि वह हिले नहीं क्योंकि उसके ऊपर दो बड़े सांप रेंग रहे हैं। ये सुनते ही गर्लफ्रैंड के होश उड़ गए और वह जोर-जोर से चीखने लगी। वह डर से कांप रही थी। लेकिन उसका ब्वॉयफ्रैंड ये रिएक्शन देखकर हंस रहा था। बाद में लड़की को बताया गया कि ये बस मजाक था। लेकिन लड़की इस हादसे से गुस्सा हो गई।