गाम्बिया में जेलों से करीब 100 कैदी रिहा

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2017 03:58 PM

gambia frees nearly 100 prisoners from jammeh era

पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया  में अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति और अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी येहया जामेह के क्षेत्र स्थति जे2 जेलों से करीब 100 कैदी रिहा कर दिए...

बैंजुलः पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया  में अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति और अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी येहया जामेह के क्षेत्र स्थति जे2 जेलों से करीब 100 कैदी रिहा कर दिए। गाम्बिया  के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 2 सप्ताह पहले करीब 170 कैदियों को रिहा किया गया था और अब 98 कैदियों को फिर से रिहा किया गया। गाम्बिया  के वर्तमान राष्ट्रपति अदामा बारो ने पिछले महीने ही सैन्य प्रमुख के पद में बदलाव किया था और बहुत से सैन्य अधिकारियों को उनके पद से हटाया था। 

इसके अलावा बहुत सी जेलों के प्रमुखों को गिरफ्तार भी किया गया था।   उल्लेखनीय है कि श्री बारो ने दिसंबर में राष्ट्रपति का चुनाव जीता था लेकिन श्री जामेह इस चुनाव परिणाम के खिलाफ थे और अंतत: उन्हें क्षेत्रीय नेताओं के दबाव में आकर जनवरी में इक्वेटोरियल गिनी में निर्वासन में जाना पड़ा था।  प्रवक्ता ने टेलीफोन पर बताया कि वििभन्न जेलों से करीब 100 कैदियों को रिहा कर दिया गया है और यह रिहाई जेलों में सुधार के एजेंडे के अनुरूप है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!