Edited By ,Updated: 06 Mar, 2017 05:18 PM
दुनिया भर में हम लोग आए दिन कई तरह की घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं जिसके बारे में सुनकर सभी को काफी हैरानी होती है...
बीजिंगः दुनिया भर में हम लोग आए दिन कई तरह की घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं जिसके बारे में सुनकर सभी को काफी हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर इस समय भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की लिफ्ट में एक व्यक्ति के सामने अपने कपड़े उतारते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक इमारत की लिफ्ट का नजारा दिखाया गया है।
लिफ्ट के इंतजार में कुछ लोग खड़े है और लिफ्ट के आते ही सभी लोग उसके अंदर चले जाते है। धीरे-धीरे सभी लोग उसमें से अपनी मंजिल पर उतरते जाते है और अंत में उसमें सिर्फ एक लड़की और एक व्यक्ति बचते है। लिफ्ट में किसी को न पाकर वह लड़की अपने कपड़े उतारने लगती है। वह व्यक्ति यह सब देख कर काफी हैरान हो जाता है कि कोई लड़की किसी लड़के के सामने अपने सारे कपड़े कैसे उतार सकती है। धीरे-धीरे वह लड़की अपने लगभग सारे कपड़े उतार देती है और उस लड़की का साथ देते हुए लड़का भी अपने सारे कपड़े उतार देता है। जैसे ही लिफ्ट छत पर पहुँचती है, वह लड़की अपने दोस्तों के साथ चली जाती है। दरअसल जिस मंजिल पर लड़की उतरती है वहां स्वीमिंग पूल था।