कॉस्मिक रेडियेशन से निपटने में मदद करेगी नासा की नई डिवाइस

Edited By ,Updated: 05 Apr, 2017 05:28 PM

new nasa device to help astronauts cope with cosmic radiation

अंतरिक्ष में भेजे गए क्रू की सुरक्षित वापसी के उद्देश्य से अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने एक नई डिवाइस का अविष्कार किया है...

वाशिंगटनः अंतरिक्ष में भेजे गए क्रू की सुरक्षित वापसी के उद्देश्य से अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने एक नई डिवाइस का अविष्कार किया है। यह डिवाइस न्यूट्रॉन के विकिरण प्रदर्शन पर निगरानी रखेगी। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर इसका परीक्षण किया जा रहा है। फास्ट न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर को न्यूट्रॉन की ऊर्जा का पता लगाने तथा इसे मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

अलबामा के हंट्सविले में नासा के मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर के मार्क क्रिस्टल ने बताया, "अंतरिक्ष में कई प्रकार के रेडियशन होते हैं। सुपरनोवा या ब्लैक होल, एक्स-रे और अन्य कणों द्वारा निर्मित गामा किरणों का पता लगाने के लिए पहले से ही बेहतरीन उपकरण मौजूद हैं, लेकिन हमें मानवीय जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का अनुमान लगाने के लिए न्यूट्रॉन रेडियशन का पता लगाने तथा इसका उपाय ढ़ूढ़ने की आवश्यकता है।  जिस तरह से टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, उस तरह से न्यूट्रॉन की पहचान करने वाली तकनीक विकसित नहीं हो पाई है।"

न्यूट्रॉन रेडियशन तब होता है जब सूर्य और हमारे सौर मंडल से निकलने वाले उच्च ऊर्जा कण अन्य कणों के संपर्क में आते हैं। लेकिन आवेशित कणों में परिवर्तित होने से पहले ये केवल 13 मिनट तक ही प्रभावी रहते हैं। फास्ट न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर मुख्य रूप से एक निष्क्रिय टूल है, जो न्यूट्रॉन से टकराने का इंतजार करता है। इसमें प्लास्टिक स्किनटिलेटर के साथ एक एल्यूमीनियम धातु भी होती है जो डिवाइस से टकराते समय न्यूट्रॉन को धीमा कर देती है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!