Pics: जानें, कैसे 101 किलो की मोटी लड़की ने पाई 'SEXY' फिगर!

Edited By ,Updated: 10 Feb, 2016 08:15 PM

obese woman lisi kurti lost weight in 30 days

मोटा दिखना किसी को भी पसंद नहीं होता, लेकिन अगर कोई शख्स मोटा है और अपना वजन कम करना चाहता है, तो यह महिला उसके लिए एक बढिय़ा उदाहरण है।

लंदन: मोटा दिखना किसी को भी पसंद नहीं होता, लेकिन अगर कोई शख्स मोटा है और अपना वजन कम करना चाहता है, तो यह महिला उसके लिए एक बढिय़ा उदाहरण है। इस महिला की कहानी जान उन लोगों में भी जोश आएगा, जो अपना वजन कम तो करना चाहते है, लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ खास नहीं कर पाए।

दरअसल, लंदन की रहने वाली 22 साल की लिसी कुर्ती का वजन 101 किलो था। वो खाने में सिर्फ जंक फूड और चटर-पटर जैसे चिप्स, चॉकलेट, मिठाइयां ही खाती थी। एक वक्त ऐसा आया कि उसका मोटापा उसकी जिंदगी की हर चीज पर असर डालने लगा था। उसका आत्म विश्वास कम होने लगा और सेहत खराब रहने लगी, लेकिन फिर अचानक सब बदल गया। 

इस लड़की ने एक दुकान के शीशे में एक मोटी महिला को देखा और सोचा, मैं कभी ऐसी नहीं होना चाहती। तभी उसे समझ आया कि वो महिला कोई और नहीं बल्कि वह खुद है। उसे अहसास हुआ कि उसे पूरी तरह बदलने की जरूरत है। बस फिर क्या था, उसने ठान लिया कि अब वो वजन घटाकर ही रहेगी।

लिसी बताती हैं कि वह अपने वजन के कारण चल नहीं पाती थी और लोग उसकी तुलना पेंग्युइन से करते थे। तभी उसने घर में ही कसरत कर पतले होने की ठानी और इसके लिए उसने यूट्यूब के वीडियो का सहारा लिया, क्योंकि उसे जिम में कसरत करने पर शर्म महसूस होती थी।

शुरूआत में उसने 38 किलो वजन घटाया और 30 दिन तक सिर्फ नैचुरल चाय पी। इससे उसने साढ़े 5 किलो वजन और घटाया। अब उसका वजन 101 से 57 किलो हो गया है। वो छोटे साइज के कपड़े पहनती है और खुद में आत्मविश्वास महसूस करती है। वो बताती है, वजन घटने के बाद जिसने भी उसे देखा, पहचान ही नहीं पाया। लिसी अब हर दिन जिम जाती है और खुद को मेन्टेन रखती है। अब वो दूसरों को भी ये सलाह देती है कि वजन घटाने के लिए खुद से किए वादे को निभाएं, तो कामयाबी जरूर मिलेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!