बलूचिस्तान में मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 04:16 PM

political turmoil hits balochistan

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में प्रांतीय विधानसभा के 14 विपक्षी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद  बलूचिस्तान में सियासी घमासान मच गया है और मुख्यमंत्री की कुर्सी  खतरे में नजर आने लगी है।

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के बलूचिस्तान में प्रांतीय विधानसभा के 14 विपक्षी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद 
बलूचिस्तान में सियासी घमासान मच गया है और मुख्यमंत्री की कुर्सी  खतरे में नजर आने लगी है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान मुख्यमंत्री को पद से हटाने के लिए 65 में से 33 सदस्यों की आवश्यकता है।

विश्लेषकों ने अविश्वास प्रस्ताव के तीन कारण बताए हैं जिनमें आगामी सीनेट चुनाव, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बाहर निकालने के लिए जेहरी की कथित वफादारी और प्रांतीय मामलों में संघीय हस्तक्षेप शामिल हैं। 2013 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर गठबंधन से सरकार बनाई थी।

उन्होंने मध्यवर्गीय बलूच राष्ट्रवादी डॉ अब्दुल मलिक बलूच को प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, हालांकि उनकी पार्टी अल्पमत में थी। वर्ष 2015 में अब्दुल मलिक के पद खाली कर दिए जाने के बाद सनाउल्लाह जेहरी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!