Edited By ,Updated: 07 Nov, 2016 12:27 PM
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है।रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने डैमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के मुकाबले अपनी स्थिति ...
वॉशिंगटन:अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है।रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने डैमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के मुकाबले अपनी स्थिति को लगातार मजबूत किया है।
मतदान के लिए 48 घंटे से भी कम का समय रह जाने पर कहा नहीं जा सकता कि सेहरा किसके सिर पर बंधेगा। चुनाव प्रचार दौरान जहां ट्रंप ने रैलियों की झड़ी लगाई वहीं हिलेरी ने भी स्टार पावर झोंक दी।हिलेरी ने पॉप स्टार बियोंसे और कैटी पेरी का समर्थन हासिल किया है।वह अपने अभियान की अंतिम जनसभा सोमवार को आधी रात में नॉर्थ कैरोलिना में संबोधित करेंगी।इससे पहले वह फिलेडेल्फिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगी जिसमें उनके पति बिल क्लिंटन,अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल साथ होंगे।इस जनसभा में स्टार सिंगर जॉन बोन जोवी भी आएंगे तथा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।