ये टीचर फीस के बदले छात्रों से करती थी घिनौना काम, हुई गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 02 Nov, 2016 02:56 PM

tearcher rape student for fee  arrested

एक महिला टीचर को फीस के बदले अपने छात्रों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है...

वॉशिंगटन: एक महिला टीचर को फीस के बदले अपने छात्रों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चौंका देने वाली बात है कि उसके खिलाफ यौन शोषण के 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

मिरर की खबर के अनुसार आरोपी टीचर रेंडी लियन जुरेन्को ( 33)  के खिलाफ 153 यौन शोषण, 13 यौन हमला करने, 33 नाबालिग के साथ अवैध/अप्राकृतिक संबंध बनाने, 20 अश्लील सामग्री देने और 13 नाबालिगों को गुमराह/भ्रष्ट करने के मामले दर्ज किए गए हैं।हालांकि, दोनों पीड़ितों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया और सुनवाई में उन्हें बतौर पीड़ित 1 और पीड़ित 2 के नाम से पेश किया गया। इन पीड़ितों की उम्र को भी गोपनीय रखा गया है। इनमें एक पीड़ित नाबालिग लड़की है, जबकि दूसरे पीड़ित के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

 मामला अमरीका के बिशप मैकडेविट हाई स्कूल का है, जहां पढ़ाने वाली टीचर ने दोनों पीड़ितों के साथ कई बार सैक्स किया और फोन से अश्लील तस्वीरें भी ली। बताया जा रहा है कि सैक्स के नशे में डूबी टीचर ने पीड़िता के साथ 2013 में संबंध बनाए।
पुलिस ने बताया कि जुरेन्को ने पीड़िता के साथ संबंध बनाने के लिए पार्क का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह 2015 में दूसरे पीड़ित के नजदीक आ गई। शारीरिक संबंध बनाने का यह दौर काफी लंबे समय तक चला। बताया जा रहा है कि टीचर और पीड़ित छात्र ने एक नहीं कई बार सैक्स किया। इस बीच टीचर ने सारी हदें तब पार कर दी जब उसने फोन से छात्रों और उसके सैक्स की अश्लील तस्वीरों ली जिसे  पुलिस ने बरामद भी किया है। इतना ही नहीं वह पीड़ित 2 को अपनी न्यूड तस्वीरें भी भेजा करती थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!