चीन में दुल्हन पाने के लिए चल रहा ये काम !

Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 03:01 PM

wife tourism became famous in china

चीन में वन चाइल्ड की सरकार की रणनीति अब वहां से लड़कों पर भारी पड़ रही है...

चीन: चीन में वन चाइल्ड की सरकार की रणनीति अब वहां से लड़कों पर भारी पड़ रही है। चीनी लड़कों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही है। चीन में लड़कियों की कमी की वजह से उन्हें खुद के लिए दुल्हन की तलाश में दूसरे देश जाना पड़ रहा है। लाखों खर्च कर चीनी लड़के रूस जैसे देशों में दुल्हन खोजने जाते हैं, जिसे 'वाइफ टूरिज्म' का नाम दिया गया है।

रूस में इसने एक कारोबार का रुप ले लिया है। यहां कई कंपनियां हैं जो इन चीनी लड़कों के लिए लड़कियों से मिलने और उन्हें पटाने का इंतजाम करती हैं। चीन के बड़े-बड़े बिजनेसमैन दुल्हन की तलाश में रूस घूम रहे हैं। चीनी लड़के रूस को इसलिए तव्वजो देते हैं, क्योंकि वहां की लड़कियां सुंदर और गोरे रंग के साथ-साथ नीली आंखों वाली होती हैं। वहीं इसकी दूसरी वजह ये भी है कि रूस में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की तादात काफी अधिक है। ऐसे में चीनी लड़के साइबेरिया के चक्कर लगाते हैं।

रूस की मैरिज एजैंसी चीन से आने वाले बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मीटिंग रूसी महिलाओं से करवाती है। इस मीटिंग के लिए चीनी बिजनेसमैन लाखों खर्च करते हैं। कुछ घंटों के लिए लगभग लाखों रुपए देने पड़ते हैं। इस मीटिंग में आने वाली लड़कियों की उम्र 35 साल से कम होती है। इन्‍हें इंप्रेस करने के लिए लड़के गाना गाते हैं तो कोई सैक्‍सोफोन बजाता है। उनका मकसद उन्हें इंप्रेस कर शादी के लिए मनाना होता है


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.