Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 12:00 PM
जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर से 3398 तीर्थयात्रियों का नया जत्था हिमशिवलिंग के दर्शनों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया गया है।
पहलगाम : जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर से 3398 तीर्थयात्रियों का नया जत्था हिमशिवलिंग के दर्शनों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो गया है। इस जत्थे में 2535 पुरुष, 758 महिलाएं व 105 साधु शामिल हैं, जो 132 वाहनों में रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए अब 3 केंद्रों में पंजीकरण किया जा रहा है। सरस्वती धाम से पहलगाम के लिए 277 व बालटाल के लिए 590 यात्रियों ने अपना पंजीकरण करवाया है, जबकि वैष्णवी धाम में पहलगाम के लिए 451 व बालटाल हेतु 733 यात्रियों का पंजीकरण किया गया है। इसी प्रकार महाजन हॉल में पहलगाम के लिए 127 व बालटाल हेतु 302 यात्रियों का पंजीकरण किया गया है।