जम्मू कश्मीर: सफलतापूर्ण संपन्न हुई अमरनाथ यात्रर, राज्यपाल ने किया सबका धन्यवाद

Edited By ,Updated: 01 Sep, 2015 12:36 PM

article

राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने अमरनाथ यात्रा वर्ष 2015 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर राजभवन में सोमवार को समीक्षात्मक बैठक बुलाई जिसमें राज्य सरकार, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

श्रीनगर/जम्मू : राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने अमरनाथ यात्रा वर्ष 2015 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर राजभवन में सोमवार को समीक्षात्मक बैठक बुलाई जिसमें राज्य सरकार, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने विशेषकर अनंतनाग और गांदरबल जिलों के लोगों को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। राज्यपाल श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।

उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह, और पी.एच.ईमंत्री सुखनंदन चौधरी, पी.डब्ल्यूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी, विधायक मियां अल्ताफ अहमद, विधायक इशाक शेख और विधाय अल्ताफ अहमद वानी का भी सहयोग देने के लिए आभार जताया। पिछले पांच वर्षों से यात्रा संपन्न होने के बाद समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी राज्यपाल ने बैठक में अमरनाथ यात्रा प्रबंधों में खामियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने कहा कि हर वर्श पूर्व यात्रा समीक्षा बैठक का आयोजन गत पांच वर्षों से से यात्रा सम्पन्न होने के उपरंात किया जाता है ताकि यात्रा आयोजन के दौरान किसी किस्म की कमजोरी बिन्दुओं की निशानदेही की जाए ताकि आगामी आने वाली यात्राओं के प्रबंधन में और अधिक बेहतरी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों से अनुभवों की निशानदेही होती है तथा साथ में कैम्प निदेशकों से मिली जानकारी के आधार पर इसमें और अधिक बेहतर प्रबंध किए जाते हैं।


राज्यपाल ने श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.के. त्रिपाठी को यात्रा 2014 के लिए कैम्प और रूट के आधारों पर एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया विषेशकर चिकित्सा पेयजल, बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, आवास एवं अन्य आवष्यक सुविधाएं पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने को कहा। राज्यपाल जोकि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, द्वारा बैठक में  भाग लेने वाले अधिकारियों में प्रमाणपत्र एंव स्मृति चिन्ह बांटे तथा यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए उनका धन्यवाद किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!