Edited By ,Updated: 07 Feb, 2016 06:06 PM
भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ...
नई दिल्ली: भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एन.डी.आर.एफ: अपने कर्मियों की मदद के लिए 162 कुत्तों का एक दस्ता तैयार कर रहा है। पहली बार इस प्रकार की पहल की गयी है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चेन्नई में अाई बाढ़ तथा पिछले साल नेपाल में आये भूकंप के बाद बचाव अभियान में शामिल रही एन.डी.आर.एफ ने इस कार्य को ‘मिशन मोड’ में शुरू किया है। एन.डी.आर.एफ अपने अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू एस.ए.आर कार्यों के लिए 162 कुत्तों को प्रशिक्षित कर रहा है।
अापको बता दें कि एन.डी.आर.एफ के निदेशक जनरल आेपी सिंह ने पी.टी.आई भाषा को बताया आम तौर पर जो कुत्ते पुलिस में रहते हैं और जो ट्रैकर कुत्ते होते हैं, उनसे ये अलग हैं। इनके पास मलबे में सूंघकर यह पहचान लेने की क्षमता है कि उसके नीचे कोई दबा है। डीजी ने कहा कि चूंकि इस दिशा में एन.डी.आर.एफ की जरूरत बहुत व्यापक है एेसे में उसने खुद से इन विशेष श्रेणी के कुत्तों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी ली है। इन लैब्राडोरऔर जर्मन शेफर्ड कुत्तों को प्रशिक्षित करने के लिए एन.डी.आर.एफ ने पांच स्थानों को चिन्हित किया है।