Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 04:45 PM
लगातार डल झील के आकार के घटने को लेकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन.एन. वोहरा समीक्षा कर सकते हैं।
श्रीनगर : कश्मीर की सबसे प्रसिद्ध डल झील के आकार के लगातार घटने को लेकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन.एन. वोहरा समीक्षा कर सकते हैं। हाल ही में मुख्य सचिव बी.बी. व्यास को चल रहे कार्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में राज्यपाल को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि बी.बी. व्यास डल झील मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। राज्यपाल ने मुख्य सचिव बी.बी. व्यास और अन्य अधिकारियों के साथ डल झील का निरीक्षण किया था। अपने दौरे के बाद राज्यपाल ने पाया कि झील के आधे से अधिक पानी की सतह अब तेजी से बढ़ते कमल के पौधों और विभिन्न प्रकार की खरपतवार की वजह से दिखाई नहीं दे रही है।
खरपतवार को निकालने की प्रक्रिया लगभग धीमी गति से चल रही है। झील के निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव व्यास ने राज्यपाल को एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयुक्त आवास हृदेश कुमार, वी.सी. लावडा तहसीन मुस्तफा, वरिष्ठ विधि अधिकारी मोहम्मद अबकर डार आदि उपस्थित थे।