जानें, क्या है सर्जिकल स्ट्राइक? भारत म्यांमार में भी दे चुका है एेसे अाप्रेशन काे अंजाम

Edited By ,Updated: 29 Sep, 2016 04:33 PM

what is surgical strike

भारत ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी शिविरों पर सर्जिकल हमले में करीब 35 आतंकवादियों को मार गिराया।

नई दिल्ली: भारत ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी शिविरों पर सर्जिकल हमले में करीब 35 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना द्वारा आतंकवादियों पर अचानक की गई इस कार्रवाई की घोषणा सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में की। 

सर्जिकल स्ट्राइक क्या है?
किसी भी सीमित क्षेत्र में सेना जब दुश्मनों और आतंकियों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें मार गिराने के लिए सैन्य कार्रवाई करती है तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहा जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक से पहले उस जगह की पुख्ता जानकारी जुटाई जाती है, जहां इस अाप्रेशन काे अंजाम देना हाेता है। उसके बाद समय तय किया जाता है कि सर्जिकल स्ट्राइक कब करना है। इस अभियान की जानकारी बेहद गोपनीय रखी जाती है, जिसकी सूचना सिर्फ चुनिंदा लोगों काे ही होती है।

इस बात का रखा जाता है खास ध्यान
सर्जिकल स्ट्राइक में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि जिस जगह या इलाके में आतंकी या दुश्मन छिपे हुए हैं सिर्फ उसी जगह को निशाना बनाया जाए या फिर स्ट्राइक किया जाए और इससे बाकी लोगों यानी नागरिकों को किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। भारतीय सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की उसमें भी इस बात का खास ध्यान रखा गया है और आतंकी ठिकानों और आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। 

म्यांमार में की थी सर्जिकल स्ट्राइक
बीते साल जून में भी भारतीय सेना ने म्यांमार सेना में दाखिल होकर पूर्वोत्तर में सक्रिय उग्रवादी गुट एनएससीएन (के) के शिविरों को निशाना बनाया था। सूत्रों के अनुसार सेना की 12 पैरा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर 151 के पास चेन मोहो गांव के पास से म्‍यांमार में प्रवेश किया। हमले में सेना ने कई उग्रवादियों को मार गिराया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!