Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 06:49 PM
विश्व के मौजूदा सबसे बड़े निर्यातक देश चीन को आने वाले पांच-दस साल में व्यापार घाटे का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि चीन अपना आयात बढ़ा रहा है। चीन के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग की अकादमिक समिति के...
बीजिंग: विश्व के मौजूदा सबसे बड़े निर्यातक देश चीन को आने वाले पांच-दस साल में व्यापार घाटे का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि चीन अपना आयात बढ़ा रहा है। चीन के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग की अकादमिक समिति के पूर्व महासचिव झांग यानशेंग ने कहा कि चीन ने जैसा पिछले 30 साल में किया है उस तरह वह अब निर्यात के सहारे अर्थव्यवस्था का विस्तार नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि संरक्षणवाद बढऩे से निर्यात अब टिकाऊ नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगला चरण खुली अर्थव्यवस्था का है जिसमें व्यापार संतुलन पर जोर होता है।’’
उल्लेखनीय है कि पिछले साल चीन का आयात-निर्यात कारोबार साल दर साल आधार पर 14.2 प्रतिशत बढ़कर 27,790 अरब युआन तक (4,280 अरब डालर) तक पहुंच गया। इससे पहले लगातार दो साल इसमें गिरावट आई थी। इस दौरान चीन का व्यापार अधिशेष कम होता गया है। पिछले साल व्यापार अधिशेष जहां 2,870 अरब युआन था वहीं एक साल पहले यह 3,350 अरब युआन पर था।