दयाशंकर की हरकत शर्मनाक बताते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने PM मोदी पर लगाए आरोप

Edited By ,Updated: 27 Jul, 2016 09:37 PM

Former Bihar chief minister Rabri Devi speak against modi

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण भारतीय ...

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए गए नेता दयाशंकर सिंह के झारखंड में होने की खबर की शर्मनाक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राबड़ी देवी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि जिसने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और जिसे उत्तरप्रदेश की पुलिस तलाश रही है वह भाजपा शासित राज्य झारखंड में खुलेआम घूम रहा है । 
 
उन्होंने कहा कि सिंह को तीन दिन पूर्व मीडिया ने झारखंड के देवघर में भगवान शंकर की पूजा करते देखा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से साबित होता है कि भाजपा और विशेष कर प्रधानमंत्री मोदी उस व्यक्ति को संरक्षण दे रहे हैं जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। प्रधानमंत्री के लिए यह उनकी पार्टी से जुड़ा मामला है इसलिए वह दयाशंकर सिंह जैसे लोगों को खुली छूट दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सब कुछ पता है। उन्हें चाहिए कि वह सिंह को गिरफ्तार करवाएं। उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए।
 
राबड़ी देवी ने मध्यप्रदेश के मनसौर में अल्पसंयक महिला की पिटाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बजरंग दल सब एक ही हैं। इन सबको ही टास्क मिला हुआ है। ये लोग बुरा सोचते हैं और बुरा करते भी हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिन्दू मुस्लिम को लड़वाना इनका मुख्य काम है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!