बिहार में बाढ़ से अब तक 514 की मौत, यूपी में भी आंकड़ा पहुंचा 102 तक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 01:17 AM

a total of 514 people have died in floods in bihar

बिहार में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है

पटना: बिहार में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल में 32 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 514 तक पहुंच गया है। वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में ये आंकड़ा 102 तक पहुंच गया है। हालांकि कम बारिश के कारण पूर्वोत्तर के असम और पश्चिम बंगाल में स्थिति में सुधार हुआ है। 

बिहार में प्रशासन ने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। राज्य में 19 जिलों में 1.71 करोड़ लोग अब भी इस विभीषिका का सामना कर रहे हैं। कुछ इलाकों में पानी घटने से लोग अपने घरों में लौट गए हैं और राहत शिविरों की संख्या भी घटकर 222 से 115 रह गई है। 

बता दें, हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपए की तत्काल मदद का ऐलान किया था। पीएम ने आश्वासन दिया था कि राहत और बचाव कार्य के लिए सभी मुमकिन मदद दी जाएगी। इसके अलावा, नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम भेजने की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्‍येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल व्‍यक्ति को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

वहीं, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में दो और लोगों की मौत होने के साथ बाढ़ प्रभावित जिलों में मरने वालों की संख्या 102 हो गई। बाढ़ जनित घटनाओं में दो लोग लापता हैं, जबकि तीन घायल हो गए। बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 24 है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!