पत्थरबाजी के कारण नियंत्रण खोने से पलटी जीप, 12 जवान घायल
Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 11:53 AM
जम्मू कश्मीर में हिंसक गतिविधियां समय के साथ-साथ बढ़ती ही जा रही हैं। आयदिन पत्थरबाजी की घटना को अंजाम देकर कश्मीरी युवा घाटी का माहोल खराब कर रहे हैं।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में हिंसक गतिविधियां समय के साथ-साथ बढ़ती ही जा रही हैं। आयदिन पत्थरबाजी की घटना को अंजाम देकर कश्मीरी युवा घाटी का माहोल खराब कर रहे हैं। शोपियां में ऐसी ही पत्थरबाजी की घटना में CRPF के 12 जवानों को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को वाहन चालक ने पत्थरबाजी के समय वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाह पलट गया और 12 जवान घायल हो गए। फिलहाल उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं और अब तो पत्थरबाजों ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। ऐसे में प्रशासन को आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल के अलावा भी किसी और विकल्प के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि अब बातचीत से घाटी का बिगड़ा हुआ माहौल सही नहीं किया जा सकता। इसके लिए बतौर योजना बनाने की जरूरत आन पड़ी है।