तोडफ़ोड़ मामले में भाजपा के चार कार्यकर्ता भेजे गए जेल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 12:34 AM

four bjp workers sent to jail

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सचिव वी के पांडियन के आधिकारिक आवास पर तोडफ़ोड़ के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार कार्यकर्ताओं को शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन आरोपियों को...

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सचिव वी के पांडियन के आधिकारिक आवास पर तोडफ़ोड़ के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार कार्यकर्ताओं को शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

अदालत ने उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि वे हाथों में पार्टी का झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए पांडियन के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। उन्होंने पांडियन पर सत्तारूढ बीजू जनता दल (बीजद) के लिए काम करने का आरोप लगाया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में घुसकर तोडफ़ोड़ की और घर में गाय का गोबर फेंका। घटना के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर दंगा करने, हत्या के प्रयास समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तरह मामला दर्ज किया था।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए कहा कि यह बेहद दुख की बाद है कि एक राष्ट्रीय दल के सदस्य ऐसी घटना में शामिल थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!