Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 03:35 PM
जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा के मंत्रियों और भाजपा के विधायकों के साथ यहां बैठक की। बैठक में केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार गडकरी को मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की...
पणजी: जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा के मंत्रियों और भाजपा के विधायकों के साथ यहां बैठक की। बैठक में केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार गडकरी को मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की अस्वस्थता के कारण गोवा में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में की जा रही अटकलों के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में खनन मसले और छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के बारे में चर्चा की गई। गडकरी के खनन से जुड़े लोगों से मिलने की भी संभावना है। उनके गठबंधन सहयोगी गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेताओं से भी मिलने की उम्मीद है।