GOOGLE देगा भारत, नेपाल, बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 लाख डॉलर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 06:39 PM

google give ten lakh dollar to flood victim of india nepal and bangladesh

भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए गूगल ने गैर सरकारी संगठन गूंज और सेव द चिल्ड्रन को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की प्रतिबद्धता ...

नई दिल्ली: भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए गूगल ने गैर सरकारी संगठन गूंज और सेव द चिल्ड्रन को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

गूगल के अनुसार सेव द चिल्ड्रन तीनों देशों में बाढ़ राहत कार्य चला रहा है और उसकी पहुंच कुल 1,60,000 लोगों तक है। वहीं गूंज का भारत में बाढ़ प्रभावित 9 राज्यों में 75,000 परिवारों की मदद करने का लक्ष्य है। 


सेव द चिल्ड्रन लोगों को खाना और आजीविका सहायता के साथ बहुत जरूरतमंदों को अस्थाई आश्रय सामग्री, स्वास्थ्यजनक सामान और जलस्रोतों की मरम्मत इत्यादि करने का काम कर रहा है। साथ ही वह बच्चों के अनुकूल स्थान बनाने का भी काम कर रहा है जहां वे शैक्षिक सामग्रियों से लाभ उठा सकें। गूंज के राहत प्रयासों में परिवारों को खाना, चटाई, कंबल और स्वास्थ्यजनक सामान उपलब्ध कराना शामिल है। दीर्घावधि में इसका लक्ष्य सामुदायिक ढांचे जैसे कि सड़क, पुल और स्कूलों की पुन:स्थापना करना है।


इन संगठनों को कोष उपलब्ध कराने के अलावा गूगल की आपदा प्रतिक्रिया टीम ने तीनों देशों में एसओएस अलर्ट भी शुरु किए हैं। कंपनी के दक्षिणपूर्व एशिया और भारत के लिए उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा हमारी भावनाएं क्षेत्र के लोगों के साथ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!