मालदीव अापातकालः भारत ने जारी की ट्रेवल एडवायजरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 12:17 AM

india asked its citizens to avoid traveling to the maldives

भारत ने मालदीव में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट की और अपने नागरिकों से अगली सूचना तक ङ्क्षहद महासागर के इस देश की सभी गैर जरूरी यात्रा टालने को कहा है। परामर्श में विदेश मंत्रालय ने कहा कि मालदीव में भारतीय...

नई दिल्ली: भारत ने मालदीव में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट की और अपने नागरिकों से अगली सूचना तक हिंद महासागर के इस देश की सभी गैर जरूरी यात्रा टालने को कहा है। 

परामर्श में विदेश मंत्रालय ने कहा कि मालदीव में भारतीय प्रवासियों को भी सुरक्षा के बारे में चौकस रहने और सार्वजनिक स्थानों पर जाने और जमा होने से बचने को कहा है। परामर्श में कहा गया, ‘‘मालदीव में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और उसके बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति सरकार के लिए चिंता का विषय है। इसलिए, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक माले और अन्य द्वीपों की सभी गैरजरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी जाती है।’’ 

मालदीव में संकट का सामना कर रहे राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की ओर से 15 दिन के आपातकाल की घोषणा के तुरंत बाद भारत की ओर से यह परामर्श आया है। मालदीव के उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पिछले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और अन्य नेताओं को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने कहा था कि मालदीव सरकार के सभी अंग देश के उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने के प्रति बाध्यकारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!