भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए महागठबंधन की पहल करें कांग्रेसः नीतीश

Edited By ,Updated: 03 Apr, 2017 07:10 PM

india needs bihar like mahagathbandhan says nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को दुबारा केंद्र की सत्ता पर

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को दुबारा केंद्र की सत्ता पर काबिज होने से रोकने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को महागठबंधन बनाने की पहल करनी चाहिए। कुमार ने यहां सवांददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में सरकार बनाई वहीं वह गोवा और मणिपुर में बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि यह अलग बात है कि भाजपा इन दोनों राज्यों में जोड़-तोड़ की बदौलत सरकार बनाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है इसलिए विपक्ष को एकजुट करने की सबसे अधिक जिम्मेवारी उसकी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यदि सपा, कांग्रेस और बसपा को प्राप्त मतों को जोड़ दिया जाए तो यह राजग को मिले मतों से 10 प्रतिशत से अधिक होगा। जहां विपक्ष में एकता होती है वहां अच्छे परिणाम आते हैं। यदि उत्तर प्रदेश में विपक्ष के बीच एकता होती और तीनों पार्टियों ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा होता तो उत्तर प्रदेश चुनाव का परिणाम आज कुछ और होता।  

कांग्रेस करे महागठबंधन बनाने की पहल
कुमार ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाने की लगातार वकालत करते रहे लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को केंद्र में सरकार बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस को महागठबंधन बनाने की पहल करनी चाहिए। लोकसभा चुनाव से पूर्व महागठबंधन को मूर्त रूप देने के लिए भाकपा और माकपा को अन्य दलों से भी बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि इस दिशा में वामदलों की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के 1 अप्रैल से सभी राजमार्गों के आसपास शराब की दुकानों को बंद करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पूर्ण शराबबंदी लागू करने की दिशा में बिहार ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। नीतीश ने कहा कि राजमार्गों पर 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों को हटाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यदि राज्य सरकारें राजमार्गों पर खुली हुई शराब की दुकानों को शहर या गांव में ले जाएगी तो इससे कोई समाधान नहीं होगा बल्कि देश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की पहल होनी चाहिए और जनता इसके समर्थन में है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!