जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, तीन सैनिक लापता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 04:26 PM

jammu kashmir landslide srinagar jammu national highway

उत्तरी कश्मीर में आज हिमस्खलन की दो घटनाओं में पांच सैनिक लापता हो गये जबकि जबकि सेना के एक कुली की एक सैन्य कुली की पहाड़ से फिसलकर मौत हो गयी।  आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में बागटू के समीप हिमपात के...

नेशनल डेस्क: उत्तरी कश्मीर में आज हिमस्खलन की दो घटनाओं में पांच सैनिक लापता हो गये जबकि जबकि सेना के एक कुली की एक सैन्य कुली की पहाड़ से फिसलकर मौत हो गयी।  आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में बागटू के समीप हिमपात के कारण भूस्खलन से सेना की मानी पोस्ट इसकी चपेट में आ गयी। घटना के बाद तीन जवान लापता हैं। इलाके में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

गुरेज में हिमपात के दौरान सेना में कुली का काम करने वाले एक व्यक्ति की पहाड़ से फिसल जाने के कारण मौत हो गयी।  एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में कल रात भूस्खलन हुआ और एक सैन्य चौकी इसकी चपेट में आ गयी। चौकी में स्थित 20 डोगरा रेजीमेंट के दो सैनिक लापता हैं। लापता सैनिकों कर पता लगाया जा रहा है।  

 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बक्तूर सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी।  उन्होंने कहा, ‘‘लापता सैनिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगतार हो रही बर्फबारी के कारण बचाव एवं खोज के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं।’’  गुरेज सेक्टर के तुलैल में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद कल से ही सेना का एक पोर्टर लापता है।  

वहीं भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द होने के बाद कश्मीर घाटी का आज पूरे देश से संपर्क टूट गया है। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी से दृश्यता खराब होने के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा प्रभावित हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2017 की शुरुआत में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 15 जवान शहीद हो गए थे। हिमस्खन के कारण गुरेज में कई दिनों तक जवान लापता रहे थे, पर बाद में 15 जवानों के ही शव बरामद हो पाए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!