Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 11:36 AM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा भुगत रहें हैं। इस बार लालू प्रसाद यादव द्वारा मकर संक्रांति जेल में ही मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य पर लालू के समर्थक व कार्यकर्त्ता उनके लिए दही-चूड़ा और तिलकुट...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा भुगत रहें हैं। इस बार लालू प्रसाद यादव द्वारा मकर संक्रांति जेल में ही मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य पर लालू के समर्थक व कार्यकर्त्ता उनके लिए दही-चूड़ा और तिलकुट लेकर जेल में पहुंच गए हैं। जेल में मकर संक्रांति मनाने के लिए तैयारियां भी की गई हैं। दही-चूड़ा, कैदियों के लिए खिचड़ी का भी प्रबंध किया गया है।
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सुबह से ही भारी मात्रा में लालू के समर्थक जेल में पहुंच गए हैं। वह लालू के लिए दही-चूड़ा, तिलकुट व सब्जियां लेकर पहुंचे हैं। वह लगातार जेल में अधिकारियों को लाए गए सामान को लालू तक पहुंचाने के लिए विनती कर रहें हैं।
लालू प्रसाद यादव के घर पर आज मकर संक्रांति के मौके पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हर साल लालू के घर पर बड़े भोज का आयोजन किया जाता था। हर साल के विपरीत इस बार लालू के आवास पर किसी प्रकार के भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा।