Edited By ,Updated: 10 Mar, 2017 05:04 PM
बिहार में मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के भीमबांध जंगल से आज पुलिस ने नक्सलियों के लगाए 10 किलोग्राम का बारुदी सुरंग बरामद किया।
मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के भीमबांध जंगल से आज पुलिस ने नक्सलियों के लगाए 10 किलोग्राम का बारुदी सुरंग बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल अभियान) नवीन राणा ने बताया कि भीमबांध जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान 10 किलोग्राम का बारुदी सुरंग बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस के जवान शामिल थे।
राणा ने बताया कि बारुदी सुरंग को सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने जंगली क्षेत्र में बारुदी सुरंग लगा रखा था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है।