Edited By Anu Malhotra,Updated: 07 May, 2024 08:03 AM
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। आज शाम 6 बजे तक 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान हो रहे है जिसमें 1300 से ज्यादा उम्मीदवार शामलि है।
नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। आज शाम 6 बजे तक 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान हो रहे है जिसमें 1300 से ज्यादा उम्मीदवार शामलि है।
वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरे चरण में मतदान किया। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी नजर आए। मंत्री शाह भी आज वोट करेंगे। बता दें कि आज गुजरात की 25 सीटों पर मतदान चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से मतदान की अपील की। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट करके देश को संदेश दिया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करके भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने रिकॉर्ड मतदान करके देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील लोगों से की।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी नज़र आए। गृह मंत्री अमित शाह ने पोलिंग बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। वहीं पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। दोनों नेताओं के समर्थक भी पोलिंग बूथ भी मौजूद हैं।
उधर, मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज चौहान की किस्मत का फैसला आज होगा। आज मतदान से पहले वे पूर्जा अर्चना करते दिखे। उन्होंने सीहोर स्थित अपने गांव जैट में अपने घर पर पूजा करके भगवान से जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की।