महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को ‘‘फायदा’’ हुआ : उमा भारती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 06:12 PM

mahatma gandhi  s assassination took the  benefit  to congress  uma bharti

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज दावा किया कि महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को ‘‘फायदा’’ हुआ, क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता के बाद...

अहमदाबाद: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज दावा किया कि महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को ‘‘फायदा’’ हुआ, क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता के बाद पार्टी को भंग करने की बात कही थी। महात्मा गांधी की हत्या की फिर से जांच कराने के लिए उ‘चतम न्यायालय में दायर की गई याचिका पर हाल में अदालत की टिप्पणी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

उमा ने पूछा, ‘‘गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या के बाद से ही यह मामला चल रहा है। आज मैं देश से आपके (मीडिया) माध्यम से पूछती हूं कि गांधी जी की हत्या से किसे फायदा मिला?’’ उन्होंने कहा कि जहां संघ और जनसंघ को नुकसान हुआ और देश को क्षति हुई वहीं ‘‘गांधी जी की हत्या से केवल कांग्रेस को फायदा मिला।’’

पेयजल और स्व‘छता मंत्री ने दावा किया, ‘‘क्योंकि गांधी जी ने सुझाव दिए थे कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाए (स्वतंत्रता के बाद)। वास्तव में वह घोषणा कर चुके थे कि कांग्रेस को भंग किया जाएगा।’’ उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में भाजपा की ‘गुजरात गौरव यात्रा’ के दौरान वह मीडिया से बात कर रही थीं।

महात्मा गांधी की &0 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नजदीक से गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह ङ्क्षहदू राष्ट्रवाद का पक्षधर था। मुंबई के पंकज फडणीस ने उ‘चतम न्यायालय में याचिका दायर कर कई आधार पर जांच फिर से कराए जाने की मांग की है और दावा किया है कि यह इतिहास के सबसे बड़े लीपापोती में शामिल है।

फडणीस शोधकर्ता हैं और वह अभिनव भारत के न्यासी भी हैं। उमा उन मंत्रियों में शामिल हैं जो भाजपा की यात्रा में हिस्सा ले रही हैं जिसका उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ दल के समर्थन में लोगों को एकजुट करना है। यात्रा के दौरान उन्होंने देवदार, थरड, वाव और राधानपुर विधानसभा क्षेत्रों में आम सभा को संबोधित किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!