MCD कर्मचारियों की हड़ताल 12वे दिन भी जारी, विरोध के बीच दिल्ली लौटेगें केजरीवाल

Edited By ,Updated: 07 Feb, 2016 11:03 AM

mcd workers strike continues 12 days kejriwal lutegen delhi amid protests

दिल्ली में MCD कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 12वे दिन भी जारी है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली वापस लौटेंग केजरीवाल इलाज...

नई दिल्ली: दिल्ली में MCD कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 12वे दिन भी जारी है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली वापस लौटेंग केजरीवाल इलाज के लिए 27 जनवरी को बंगलुरु के जिंदल नेचरक्‍योर इंस्‍टीट्यूट गए थे। लेकिन दिल्ली में एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल ने उन्हें बंगलुरु में भी चैन नहीं लेने दिया और उन्हें वहां इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी पड़ी थी।

 
 
नहीं मान रहें सफाई कर्मचारी
 
 
दिल्ली लौटते ही केजरीवाल की सबसे पहली कोशिश एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराना होगी केजरीवाल के तमाम वायदों के बावजूद एमसीडी के सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म को तैयार नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया था कि सफाईकर्मियों को छोड़कर तीनों नगर निगमों के अन्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है, लेकिन सफाई कर्मचारी संगठनों ने अपनी हड़ताल खत्म करने से इनकार करते हुए कहा था कि वे अदालत से अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान की गुहार लगाएंगे।
 
 
केजरीवाल के लौटने से पहले ही शिकायत दर्ज करने की मांग
 
 
केजरीवाल के दिल्ली लौटने से पहले ही शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में उनके खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दायर कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। याचिका में आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को यह कहकर गुमराह किया है कि नगर निगम दिल्ली सरकार के नियंत्रण में नहीं है।

केजरीवाल के विज्ञापन को आधार बनाकर दायर की याचिका
 
 
केजरीवाल ने पिछले साल अक्टूबर में समाचार पत्रों में पूरे पन्ने का विज्ञापन दिया था जिसमें कहा गया था कि एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में गलतफहमी है और वह इस बात को साफ करना चाहते हैं कि यह कहना गलत होगा कि निगम दिल्ली सरकार के अंतर्गत आते हैं।
 
 
याचिका पर10 फरवरी को होगी सुनवाई 
 
स्वराज जनता पार्टी के शिकायतकर्ता बृजेश शुक्ला ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाने के थाना प्रभारी को केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वास हनन) को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की। यह याचिका कड़कड़डूमा अदालत में दायर की गई है। यह याचिका 10 फरवरी को अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए आएगी।
 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!