गुजरात चुनाव: एक ही जिले में प्रचार करते दिखे राहुल और शाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 04:37 PM

rahul and shah appear in the same district

गुजरात में चुनावी घमासान के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज एक ही दिन उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रचार अभियान में जुटे नजर आये। रोचक बात यह रही कि कल से उत्तर गुजरात के छह जिलों की तीन दिवसीय चुनावी यात्रा पर...

पालनपुर: गुजरात में चुनावी घमासान के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज एक ही दिन उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रचार अभियान में जुटे नजर आये। रोचक बात यह रही कि कल से उत्तर गुजरात के छह जिलों की तीन दिवसीय चुनावी यात्रा पर निकले राहुल और उनके धुर विरोधी शाह ने एक ही शहर डीसा शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों में भी आज शिरकत की। 

बनासकांठा जिले पर कांग्रेस का कब्जा
बनासकांठा जिले की कुल 9 विधानसभा सीटों में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा है और इसे 22 साल से विपक्ष में रह रही इस पार्टी का एक गढ़ माना जाता है। शाह ने सुबह डीसा के एक पार्टी प्लॉट में बनासकांठा और पाटन जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति केंद्र बैठक में भाग लिया और उन्हें चुनावी दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर भाजपा के गुजरात प्रभारी भूपेन्द्र यादव तथा केंद्रीय मंत्री हरिभाई चौधरी के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शंकर चौधरी भी उपस्थित थे। यह पूरी तरह पार्टी की एक बैठक थी। चौधरी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस का इस बार बनासकांठा जिले से सफाया हो जायेगा।  

राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
दूसरी ओर राहुल ने डीसा में युवा रोजगार सभा में भाग लिया। उन्होंने देश में रोजगार की लचर स्थिति को लेकर मोदी सरकार और भाजपा पर अपने आरोप दोहराये। उन्होंने कहा चीन के प्रतिदिन के 50 हजार की तुलना में मोदी सरकार मात्र 450 लोगो को रोजाना रोजगार दे पा रही है। उन्होंने दावा किया कि झूठ के सहारे शासन कर रही भाजपा गुजरात चुनाव में हार जायेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज सुबह बनासकांठा जिले के डीसा से अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत की। उन्होंने दांता, जलोत्रा, पालनपुर तथा अन्य स्थानों का दौरा किया। उन्होंने भाजपा पर बाढ़ के लिए घोषित पैसे भी लोगों को नहीं देने के आरोप लगाये। वह थरा मंदिर का भी दौरा करेंगे और बाद में पड़ोसी जिले पाटन में प्रवेश कर जायेंगे। रात्रि विश्राम वह पाटन सर्किट हाऊस में करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!