नीतीश ने शरद यादव को भी धोखा दिया: लालू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 04:20 PM

rjd  lalu prasad yadav  bjp  nitish kumar

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू)....

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अब सरकारी पार्टी बनकर रह गई है।  यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कुमार ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव को भी धोखा दिया है। उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि यादव जब पटना आएंगे तो हवाई अड्डा पर कुमार के इशारे पर उनका विरोध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं को शरद यादव पर पानी का बोतल फेंकने और काला झंडा दिखाने का निर्देश दिया गया है। 

 सत्ता का लालच होता है भ्रष्टाचार से भी बड़ा अपराध
राजद अध्यक्ष ने कहा कि शरद यादव जदयू के संसथापक हैं और उनसे उनकी पार्टी राजद तथा कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा।  राजद अध्यक्ष ने कहा,  कुमार के ‘लालच भारत छोड़ो’ नए नारे पर मेरा कहना है कि भ्रष्टाचार से भी बड़ा अपराध सत्ता का लालच होता है। असली लालच राजनीति का है जिसके लिए कुमार ने बार-बार पलटी मारी और अब दूसरे को उपदेश देते चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों जैसी शासन व्यवस्था आज देश में हो गयी है।  यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दिया था। भाजपा और आरएसएस की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं थी। 

आरएसएस- भाजपा के साथ जदयू बी टीम बनी हुई है
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू को चबा लिया है। आरएसएस- भाजपा के साथ जदयू बी टीम बनी हुई है। राजद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में 800 करोड़ रुपए का गिट्टी घोटाले का खुलासा किया गया था और इस घोटाले में उप मुयमंत्री एवं भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी और उनके भाई का हाथ है। इस घोटाले का वह जल्द ही पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार को यह बताना चाहिए कि बालू के कारोबारी सुभाष प्रसाद यादव को बालू का ठेका किसने दिया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!