CRPF के IG के काफिले पर पत्थराव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 05:54 PM

stonepelting on the cavlcade of if crpf

दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के टेंगपूना गांव में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के महानिरीक्षक (आई.जी.) के काफिले पर पत्थराव किया जिसके बाद सुरक्षाबलों को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के टेंगपूना गांव में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के महानिरीक्षक (आई.जी.) के काफिले पर पत्थराव किया जिसके बाद सुरक्षाबलों को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि आई.जी. का काफिला पुलवामा से अंतिपूरा जा रहा था। इस दौरान टेंगपूना गांव में काफिले पहुंचने पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए पत्थराव किया।

हालांकि, पत्थरबाजों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग और आंसू गेस का इस्तेमाल किया। एस.एस.पी. पुलवामा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ उपद्रवियों ने आई.जी. के काफिले पर पत्थराव किया। हालांकि, उन्होने सुरक्षाबलों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने को खारिज करते हुए कहा कि उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए आंसू गेस का इस्तेमाल किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!