पूरे विश्व में भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा सर्च की गई ब्लू व्हेल गेम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 04:34 PM

the most searched blue whale game in this city of india

ब्लू व्हेल गेम ने भारत में भी कई बच्चों की जान ले ली है। वहीं कुछ बच्चों को अतिम समय में समझदारी से बचा लिया गया।

बेंगलुरु: ब्लू व्हेल गेम ने भारत में भी कई बच्चों की जान ले ली है। वहीं कुछ बच्चों को अतिम समय में समझदारी से बचा लिया गया। वहीं अब इस गेम से संबंधित आंकड़ा सामने आया है कि भारत के किस शहर में इसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। गूगल ट्रेंड के मुताबिक पूरे विश्व में जिस शहर में ब्लू व्हेल गेम के बारे में इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च किया गया, वह कोलकाता है। इसके अलावा इस लिस्ट में पूरी दुनिया के पांच शीर्ष शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं। गूगल ट्रेंड के आंकड़े एक महीना, दो महीने और एक साल तक के हैं। दरअसल बच्चों की मौत के बाद ब्लू व्हेल गेम काफी चर्चा में आ गई है, आखिर ये गेम है क्या इसको जानने के लिए लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है।

इन शहरों में सर्च की गई ब्लू व्हेल गेम
ब्लू व्हेल गेम को सर्च करने के लिए इंटरनेट यूजर्स ने सबसे ज्यादा 'ब्लू व्हेल चैलेंज गेम', 'द व्हेल गेम', ब्लू व्हेल गेम डाउनलोड', ब्लू व्हेल एपीके', 'ब्लू व्हेल सुसाइड चैलेंज' आदि जैसे कीवर्ड डालकर सर्च किए हैं। इस लिस्ट में कोलकाता के बाद अमेरिका के सैन एंटनियो, नैरोबी, गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, हावड़ा, पेरिस शामिल हैं।

PunjabKesari

'ब्लू व्हेल गेम' रूस में बनाया गया है। इसे फिलिप बुडेकिन नाम के शख्स ने 2013 में बनाया था। इस गेम के जरिए रूस में सुसाइड का पहला मामला 2015 में सामने आया था। रूस में नवंबर 2015 से अप्रैल 2016 के बीच 130 युवकों ने आत्महत्या की थी।

खास तरह के होते हैं टॉस्क
इस गेम में यूजर को 50 दिन तक कुछ खास तरह के टास्क दिए जाते हैं। शुरू में हॉरर फिल्म देखने जैसे आसान टास्क दिए जाते हैं और उसे पूरा करने के बाद शरीर को चोंट पहुंचाने जैसे टास्क दिए जाते हैं। यूजर जब सारे टास्क पूरा कर लेता है उसे अंत में सुसाइड करने का टॉस्क दिया जाता है। टॉस्क को पूरा करने के लिए कई तो जान तक देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!