तिवारी का केजरीवाल से सवाल- आप CM के रुप में रक्षक हो या राक्षस?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 07:16 PM

tiwari questioned kejriwal  are you as a protector or a monster

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि वह सीएम के नाते रक्षक की भूमिका में है या राक्षस हो गए हैं? इसके साथ ही भाजपा नेता ने...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि वह सीएम के नाते रक्षक की भूमिका में है या राक्षस हो गए हैं? इसके साथ ही भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी सरकार की लापरवाही से 11 दिनों के दौरान दिल्ली की सड़कों पर ठंड की वजह से 91 बेघर लोगों की मौत हो गई। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार का जो रवैया है वह एक राक्षस ही कर सकता है। 

AAP राजनीतिक फायदे वाली सरकार 
तिवारी यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार सिर्फ राजनीतिक फायदे वाले फैसले लेकर लोगों को लुभा रही है। आम लोग सुविधाओं के अभाव में मारे जा रहे हैं। ‘आप’ गरीबों की भलाई के लिए काम करने का दावा करती है लेकिन सत्ता में आने के बाद बेमौत मारे जा रहे लोगों के प्रति मुंह खोलने के लिए भी तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उनके मैक्स अस्पताल वाले मामले में दिए बयान को भी तोड़ मरोड़ कर अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। 

दिल्ली सरकार की मैक्स अस्पताल से सांठगांठ 
तिवारी ने सफाई दी कि उन्होंने सिर्फ अस्पताल के बेरोजगार हो रहे कर्मचारियों का मुद्दा उठाया था और पूछा था कि जिन मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनका क्या होगा? उन्होंने चुनौती दी कि केजरीवाल ये भरोसा दिलाएं कि मैक्स का लाइसेंस किसी भी तरह से बहाल नहीं होगा, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली सरकार की सांठगांठ है और कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!