Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 01:29 PM
पुलवामा जिले के बिलाव गांव में सुबह से हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में कई लोग घायल हो गए हैं।
श्रीनगर: पुलवामा जिले के बिलाव गांव में सुबह से हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में कई लोग घायल हो गए हैं। बिलाव गांव आतंकवादी शाहबाज शफी उर्फ रईस काचरू का गांव है। यह आतंकवादी कल पडगमपोरा में मारा गया था। जैसे ही आतंकी रईस के जनाजे में लोग शामिल होना शुरू हुए, लोगों ने आजादी समर्थक नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने आंसूगैस के गोले दागे।
पुलवामा और शोपियां बंद
आतंकियों के मातम में आज पुलवामा और शोपियां पूरी तरह से बेद है। कल पडगमपोरा में दो आतंकवादी रईस काचरू और फारूक अहम मारे गए थे। क्षेत्र में आज व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप और आफिस बंद हैं।